नवागत डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र ने मां शितला चौकिया धाम में टेका मत्था

Belal Jani
By -

जौनपुर।चौकियां मां शीतला चौकियां धाम में शनिवार की शाम करीब 4 बजे जिले के नवागत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र  कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मां शीतला चौकियां धाम पहुंचे। मां शीतला माता के मन्दिर में विधि विधान से दर्शन पूजन कर मातारानी जी के चरणों में मत्था टेका।
ब्राम्हण समाज पुरोहित महंत विनय त्रिपाठी ने नवागत जिलाधिकारी को मातारानी जी का स्मृति चित्र चुनरी देकर स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुमित त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, विद्याधर त्रिपाठी, राजू माली, रिंकू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।